डीएवी पाकुड़ में शिक्षकों की नई पाठशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों का मिला प्रशिक्षण

पाकुड़ के डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना और उनके व्यावसायिक कौशल को निखारना था.

पाकुड़ : डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में शनिवार को एकदिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल को विकसित करना और उन्हें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना था.

नवीन तकनीकों और रणनीतियों की दी जानकारी

रिसोर्स पर्सन के रूप में डीएवी सीसीएल गांधी नगर के वरिष्ठ शिक्षक रंजीव कुमार राज एवं एलाइट पब्लिक स्कूल, पाकुड़ के प्राचार्य अभिजीत रॉय ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया. उन्होंने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को विद्यार्थी-केंद्रित और प्रभावी बनाने के लिए नवीन तकनीकों, गतिविधियों और रणनीतियों की जानकारी दी. साथ ही कक्षा-कक्ष की चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान पर चर्चा की.

निरंतर प्रशिक्षण को बताया जरूरी

प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है. ऐसे में शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण जरूरी है. प्रशिक्षित और अद्यतन शिक्षक ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे सकते हैं. कार्यक्रम में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >