स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में लायें बेहतर सुधार : डीसी

पाकुड़ नगर. समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई.

पाकुड़ नगर. समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई. बैठक में स्वास्थ्य विभाग से संचालित नियमित स्वास्थ्य जांच, प्रसव जांच, संस्थागत प्रसव, टीबी और कालाजार से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाना प्राथमिकता होनी चाहिए. कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सजग व संवेदनशील होकर कार्य करना होगा. मरीजों से जुड़ने में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की भी सलाह दी. बैठक में 15वें वित्त आयोग और पीएम-अभिम योजना के तहत जारी कार्यों की समीक्षा भी की गयी. इस दौरान स्पेशल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता एवं जिला परिषद के अभियंता को बनडिगा, डोमनगड़िया और गम्हरिया स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनों का रंग-रोहन कर 15 दिनों के भीतर स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया. प्रसव जांच और संस्थागत प्रसव के सभी सूचकांकों में सुधार लाने के लिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. मंटू कुमार टेकरीवाल, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मनीष कुमार, डीएमओ डॉ अमित कुमार, डीपीएम, डीपीसी, डीडीएम मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >