बीडीओ ने पीएम व अबुआ आवास का किया निरीक्षण

महेशपुर. बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने गुरुवार को जयनगरा पंचायत में पीएम आवास, अबुआ आवास आदि योजनाओं का निरीक्षण किया.

महेशपुर. बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने गुरुवार को जयनगरा पंचायत में पीएम आवास, अबुआ आवास आदि योजनाओं का निरीक्षण किया. बीडीओ ने सचिव और रोजगार सेवक से योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए जानकारी ली. उन्होंने प्रधानमंत्री और अबुआ आवास के लाभार्थियों से भी मुलाकात की. निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन किया. उन्होंने आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही बिरसा हरित योजना का निरीक्षण कर कई निर्देश दिए. मौके पर बीपीओ रिजवान फारूकी, जेइ सुजीत मंडल, आवास समन्वयक देवाशीष दास, मुखिया लक्ष्मण मरांडी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >