टेबल रीडिंग डालकर बिजली की बिलिंग कतई न करे एजेंसी: डीसी

टेबल रीडिंग डालकर बिजली की बिलिंग कतई न करे एजेंसी: डीसी

संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में रविवार को बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. उपायुक्त मनीष कुमार ने बिलिंग एजेंसी को सख्त निर्देश दिया कि वे किसी भी हालत में टेबल रीडिंग के आधार पर बिल न जारी करें. उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का विद्युतीकरण करने और मुहर्रम त्योहार से पहले ताजिया वाले रास्तों पर तारों को ठीक करने का भी निर्देश दिया. आरडीएसएस के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाने के लिए कार्यरत एजेंसी को कहा गया. अनुमानित भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने सुरक्षात्मक रूप से कम समय में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए. सभी अधिकारियों को तत्परता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए कहा गया ताकि जनता को बेहतर सुविधा मिल सके. बैठक में विद्युत आपूर्ति अंचल साहेबगंज के अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल पाकुड़/अमड़ापाड़ा के सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, ऊर्जा मित्र, आरडीएसएस के कार्यरत एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >