अब्दुल ने जरूरतमंद महिला के लिए किया रक्तदान

महिला के परिजनों ने लाइफ सेवियर्स समूह से मांगी थी मदद

पाकुड़. लाइफ सेवियर्स समूह ने सदर अस्पताल सोनाजोडी में इलाजरत रेशमा बीवी के लिए रक्तदान कराया. डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को रक्त चढ़ाने की सलाह दी थी. महिला के परिजनों ने लाइफ सेवियर्स समूह से मदद मांगी. समूह के उपाध्यक्ष असफाक आलम ने रक्तदाता के रूप में अब्दुल अलीम से संपर्क किया और अब्दुल अलीम ने बिना वक्त गंवाए रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया. मरीज के परिजनों ने अब्दुल अलीम के साथ-साथ लाइफ सेवियर्स समूह के प्रति आभार प्रकट किया. रक्तदाता ने कहा कि जरूरतमंद महिला को खून देकर मैं बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं. मैं आगे भी रक्तदान करता रहूंगा. मौके पर समूह के सक्रिय सदस्य बच्चू रज्जाक, रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन कुमार, पीयूष दास मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >