छुट्टी के बाद कक्षा में ही छूट गई पहली कक्षा की छात्रा, आधे घंटे बाद निकाला गया

छुट्टी के बाद कक्षा में ही छूट गई पहली कक्षा की छात्रा, आधे घंटे बाद निकाला गया

प्रतिनिधि, हिरणपुर: हिरणपुर मुख्य बाजार स्थित मध्य विद्यालय में बुधवार को लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया, जब विद्यालय बंद होने के बाद कक्षा पहली की एक छात्रा क्लासरूम में ही बंद रह गई. बच्ची की पहचान सोनम मरांडी के रूप में हुई है, जो हिरणपुर के एक निजी होस्टल में रहकर पढ़ाई करती है. जानकारी के अनुसार, छुट्टी के समय सभी छात्र-छात्राएं स्कूल से बाहर निकल गए, लेकिन किसी कारणवश सोनम कक्षा में ही रह गई. स्कूल का मुख्य गेट बंद कर दिए जाने के बाद वह क्लासरूम में ही फंसी रह गई. कुछ समय बाद जब वह रोने लगी, तो उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय सिंह को सूचना दी. सूचना मिलने के लगभग आधे घंटे बाद स्कूल प्रशासन ने बच्ची को बाहर निकाला. प्रधानाध्यापक विजय सिंह ने बताया कि विद्यालय बंद करते समय सभी कक्षाओं की जांच की गई थी, लेकिन संभवतः छुट्टी के समय बच्ची शौचालय गई हुई थी, जिस कारण वह छूट गई. इस घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में विद्यालय प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराज़गी देखी गई. लोगों ने स्कूल प्रबंधन से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >