30 वाहनों से 24 हजार 500 रुपये वसूला गया जुर्माना

पाकुड़. सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने बुधवार को नगर थाने के सामने वाहन जांच अभियान चलाया.

प्रतिनिधि, पाकुड़. सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने बुधवार को नगर थाने के सामने वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान हेलमेट पहनकर नहीं चलने वाले चालकों को कड़ी फटकार लगाई गयी. करीब 30 वाहनों से 24 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. सड़क सुरक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने को लेकर डीसी के निर्देश पर लगातार जागरुकता अभियान चलाये जा रहे हैं, फिर भी वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं. बिना हेलमेट के ही वाहन चला रहे हैं. नगर थाने के सामने वाहन जांच अभियान चलाया गया है. 30 वाहनों से 24 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है. वहीं, वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अपील की गयी है. चालकों को बताया गया है कि हेलमेट सुरक्षा कवच का काम करती है. मौके पर रोड एनालिस्ट अजहद अंसारी, अमित राम समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raghav mishra

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >