प्रतिनिधियों को दिखाना होगा काम

पाकुड़ : नगर पंचायत क्षेत्र के बड़ी अलीगंज मुहल्ले में रविवार को कांग्रेस की जनसभा हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन ने की. सभा में मौजूद लोगों ने व्याप्त पेयजल समस्या को प्रमुखता से रखा. इसमें पूर्व स्पीकर आलमगीर आलम पूर्व स्पीकर आलमगीर आलम ने कहा कि पाकुड़ प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र […]

पाकुड़ : नगर पंचायत क्षेत्र के बड़ी अलीगंज मुहल्ले में रविवार को कांग्रेस की जनसभा हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन ने की. सभा में मौजूद लोगों ने व्याप्त पेयजल समस्या को प्रमुखता से रखा. इसमें पूर्व स्पीकर आलमगीर आलम पूर्व स्पीकर आलमगीर आलम ने कहा कि पाकुड़ प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विकास की गति पूरी तरह थम गयी है.

जन प्रतिनिधियों को झूठा आश्वासन नहीं वरन काम कर दिखाना होगा. श्री आलम ने कहा कि स्थानीय विधायक ने जन समस्याओं के निदान को लेकर गंभीरता नहीं दिखायी. यही वजह है कि लोग पानी, बिजली सहित बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं. पूर्व स्पीकर ने कहा कि क्षेत्र व प्रदेश का विकास कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में ही संभव है.

उन्होंने मौजूद लोगों से आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की. साथ ही समस्याओं का निदान निकालने को लेकर पूर्व स्पीकर ने स्थानीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने का आश्वासन दिया.

दर्जनों दूसरे दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर अली अकबर, मैनूल हक, अफजल हुसैन, मो जमाल, गुलाम अहमद, मो असलम, लुत्फुल हक, मनीरूल इस्लाम, अनीरूद्वीन शेख, मुख्तार हुसैन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >