ट्रांसफॉर्मर जलने से अंधेरे में डूबा गांव

पाकुड़िया : प्रखंड के मोगलाबांध पंचायत के मोगलाबांध गांव में शनिवार की रात्रि में 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से गांव में अंधेरा छाया हुआ है. ग्रामीण महबूब आलम, बनीज अंसारी आदि ने बताया कि क्षमता से अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफॉर्मर जल गया. ग्रामीणों के मुताबिक कई बार उपभोक्ता द्वारा अपने खर्च […]

पाकुड़िया : प्रखंड के मोगलाबांध पंचायत के मोगलाबांध गांव में शनिवार की रात्रि में 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से गांव में अंधेरा छाया हुआ है. ग्रामीण महबूब आलम, बनीज अंसारी आदि ने बताया कि क्षमता से अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफॉर्मर जल गया.

ग्रामीणों के मुताबिक कई बार उपभोक्ता द्वारा अपने खर्च से ट्रांसफर्मर को ठीक भी कराया गया है. उक्त ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आजाद चौक के निकट 11 हजार विद्युत तार का खंभा झुकने के कारण बड़ी दुघर्टना से ग्रामीण आशंकित है. ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता से जले ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >