डीएसइ ने कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण

अमड़ापाड़ा : जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वर्ग नवम व दशम के छात्राओं को तीन-तीन ग्रुप में बांटने तथा कमजोर छात्राओं को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया. इस दौरान विद्यालय में संस्कृत व अंगरेजी के शिक्षकों के नहीं […]

अमड़ापाड़ा : जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वर्ग नवम व दशम के छात्राओं को तीन-तीन ग्रुप में बांटने तथा कमजोर छात्राओं को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया.

इस दौरान विद्यालय में संस्कृत व अंगरेजी के शिक्षकों के नहीं रहने को लेकर प्रबंधन समिति को दो दिनों में वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिया. श्री कुमार ने विद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर वार्डन व लेखापाल को विशेष निर्देश दिया. जिला शिक्षा अधीक्षक ने निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों को बताया कि सत्र 2013-14 में शत प्रतिशत परिणाम हासिल करने के निर्देश वार्डन व शिक्षकों को दिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >