बंद कराया पाकुड़िया

अनियमित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ लोगों में उबालपाकुड़िया : 10 दिनों से प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ बुधवार को पाकुड़िया बंद अभूतपूर्व रहा. संघर्ष समिति के आह्वान पर बंद कराया गया. इस वजह से व्यावसायिक प्रतिष्ठान जहां स्वत: बंद रहीं, वहीं सड़कों पर यात्री एवं भारी वाहनों […]

अनियमित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ लोगों में उबाल
पाकुड़िया : 10 दिनों से प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ बुधवार को पाकुड़िया बंद अभूतपूर्व रहा. संघर्ष समिति के आह्वान पर बंद कराया गया. इस वजह से व्यावसायिक प्रतिष्ठान जहां स्वत: बंद रहीं, वहीं सड़कों पर यात्री एवं भारी वाहनों का परिचालन सुबह सात बजे से ही ठप रहा.

आयोजित बंद में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सरकारी कार्यालयों को भी बंद कराया गया. जिसके कारण प्रखंड, सीडीपीओ आदि कार्यालयों में काम काज दिन भर नहीं हो पाया. आयोजित बंद की वजह से सरकार को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. बंद का समर्थन खुलकर राजनीतिक दलों द्वारा भी किया गया.

अनियमित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ प्रमुख पाउल सोरेन, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, कालीदास मुर्मू, जिला परिषद सदस्य जुली ख्रिस्टमुनी हेंब्रम, मुखिया संघ के अध्यक्ष देवीलाल मुमरू, पंचायत प्रतिनिधि कालीचरण हेंब्रम, बृजमोहन चौबे, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एमानुएल मुमरू, हारून रसीद आदि बंद को सफल बनाने सड़कों पर उतरे. उक्त लोगों द्वारा सरकारी कार्यालयों को बंद कराया गया.

बंद समर्थक पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 22 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे. आयोजित बंद की वजह से खासकर एक स्थान से दूसरे स्थान जाने वाले ग्रामीणों को वाहनों के परिचालन नहीं होने के कारण परेशान होना पड़ा. सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी सदलबल गश्ती करते दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >