अमड़ापाड़ा : प्रखंड की सीमा से सटे कुसचीरा भारतीय स्टेट बैंक शाखा के निकट मंगलवार को मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर बीस हजार रुपये की चोरी का मामला प्रकाश में आया है.
चोरी की घटना को लेकर उज्जवल प्रसाद भगत ने थाने में लिखित शिकायत की है. श्री भगत ने बताया कि अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर बैंक शाखा के अंदर गये थे और जब वापस आये तो मोटरसाइकिल की डिक्की टूटा पाया व उसमें रखे 20 हजार रुपये गायब थे.
सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया :
पाकुड़ : कुमार कालीदास मेमोरियल कॉलेज प्रांगण में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन डा प्रसन्नजीत मुखर्जी ने किया. मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं को सतर्कता जागरूकता को लेकर शपथ दिलायी गयी.
कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राओं ने अहिंसा के मार्ग पर चलने, समाज में फैले कुरूतियों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया.
