संवाददाता, पाकुड़. जिला बाल संरक्षण इकाई के अध्यक्ष सह डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एंड फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी की बैठक हुई. बैठक में संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को गैर-संस्थागत देखभाल के तहत स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित किए जाने पर चर्चा की गयी. डीसी को अवगत कराया गया कि जिले में 37 बच्चों को पूर्व से ही इस योजना के तहत पूरक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. 07 बच्चों को योजना से लाभान्वित करने की अवधि एक वर्ष तक बढ़ाने की आवश्यकता है. बाल कल्याण समिति ने चिह्नित 43 नये बच्चों की सूची अप्रूवल कमेटी के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया. डीसी ने मार्गदर्शिका के अनुरूप अनुमोदन प्रदान किया. डीसी ने निर्देश दिया कि जिलांतर्गत सभी जरूरतमंद बच्चों की पहचान कर उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित करायें, ताकि उनका स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा की पूर्ति समय पर हो सके. बैठक में डीडीसी महेश कुमार संथालिया आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
