लिट्टीपाड़ा में विदेश शराब की 35 बोतलें जब्त

एसडीपीओ के निर्देश पर पातपाड़ा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब की 35 बोतलें जब्त की है.

लिट्टीपाड़ा. एसडीपीओ के निर्देश पर पातपाड़ा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब की 35 बोतलें जब्त की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पातपाड़ा गांव में मैनेजर साहा अपने घर में अवैध तरीके से विदेशी शराब बेच रहा है. थाना प्रभारी रंजन कुमार के नेतृत्व में एसआइ गौतम कुमार, एएसआइ हरेराम यादव, खुदीराम हेंब्रम ने देर रात छापेमारी की. 35 बोतलें विदेशी शराब जब्त की. थाना प्रभारी ने बताया कि 35 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया है. अंधरे का फायदा उठाकर गृह स्वामी मैनेजर साहा मौके से फरार होने में कामयाब रहा. टीम में शामिल खुदीराम हेंब्रम के आवेदन पर थाने में कांड संख्या 43/ 24 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >