एनसीडी कैडटों ने निकाली जागरूकता रैली

पाकुड़ : डीएवी पब्लिक स्कूल के एनसीसी 36 झारखंड बटालियन के कैडेटों ने रविवार को ऊर्जा बचाओ जागरूकता रैली निकाली. रैली के माध्यम से कैडेटों ने जिला मुख्यालय के बिरसा चौक, हाटपाड़ा, भगतपाड़ा, बैंक कॉलोनी आदि दर्जनों मुहल्लों में दिन में जल रही बतियों को बुझाया और लोगों से ऊर्जा बचाने की अपील की. जागरूकता […]

पाकुड़ : डीएवी पब्लिक स्कूल के एनसीसी 36 झारखंड बटालियन के कैडेटों ने रविवार को ऊर्जा बचाओ जागरूकता रैली निकाली. रैली के माध्यम से कैडेटों ने जिला मुख्यालय के बिरसा चौक, हाटपाड़ा, भगतपाड़ा, बैंक कॉलोनी आदि दर्जनों मुहल्लों में दिन में जल रही बतियों को बुझाया और लोगों से ऊर्जा बचाने की अपील की.

जागरूकता रैली में शामिल कैडेट अपने हाथों में ऊर्जा बचाने से संबंधित पोस्टर व बैनर लिये हुए थे. कैडेटों का नेतृत्व एएनओ परेश ब्रह्म ने किया. उन्होंने बताया कि जल बचाओ अभियान के तहत भी जागरूकता रैली निकाली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >