250 लाभुकों को अबुआ आवास में कराया गया गृह प्रवेश

पाकुड़. जिले के सभी प्रखंडों में मंगलवार को अबुआ आवास योजना के कुल 250 लाभुकों को उनके नवनिर्मित पक्के मकानों में गृह प्रवेश कराया गया.

संवाददाता, पाकुड़. जिले के सभी प्रखंडों में मंगलवार को अबुआ आवास योजना के कुल 250 लाभुकों को उनके नवनिर्मित पक्के मकानों में गृह प्रवेश कराया गया. इस अवसर पर संबंधित बीडीओ, प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव, मुखिया एवं वार्ड सदस्य मौजूद रहे. लाभुकों को उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर प्रदान कर सम्मानित किया गया. डीसी मनीष कुमार ने कहा कि अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की एक जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य बेघर एवं जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है. बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुकों को तीन कमरों वाले पक्के मकान के साथ-साथ शौचालय एवं नल से जल योजना का भी लाभ दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >