नगर प्रतिनिधि, पाकुड़जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में कुमार कालीदास मेमोरियल कॉलेज में बीएड के छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बीएड के 53 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इसमें प्रथम रंजीत कुमार पंडित, द्वितीय कुमारी असमा व तृतीय रूपा कुमारी रही. इन्हें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम प्रकाश पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. प्रधान जज ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को आगे बढ़ने के लिए सुझाव, सहनशीलता, भाषा का बेहतर प्रयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि युवाओं को चरित्रवान बनना होगा तभी हमारा देश का निर्माण होगा. वहीं प्राधिकार के सचिव रमेश चंद्रा ने छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण कर बच्चों के बीच ज्ञान बांटने के लिए प्रेरित किया. शिविर में प्रो त्रिवेणी प्रसाद भगत, प्राचार्य चंद्रशेखर झा, बीएड विभागाध्यक्ष महबूब आलम ने भी अपने विचार रखे. ……………………………..फोटो संख्या 22- निबंध प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र को पुरस्कृत करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम प्रकाश पांडेय.
निबंध प्रतियोगिता में रंजीत रहे अव्वल
नगर प्रतिनिधि, पाकुड़जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में कुमार कालीदास मेमोरियल कॉलेज में बीएड के छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बीएड के 53 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इसमें प्रथम रंजीत कुमार पंडित, द्वितीय कुमारी असमा व तृतीय रूपा कुमारी रही. इन्हें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम प्रकाश […]
