शिक्षक संघ ने सात सूत्री मांगों के समर्थन में दिया धरना

पाकुड़. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में शनिवार को समाहरणालय के समीप एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया.

प्रतिनिधि, पाकुड़. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में शनिवार को समाहरणालय के समीप एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. धरने में पेंशनर समाज के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुए. धरना का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ पंडित ने किया. मौके पर संघ के प्रधान सचिव मिथिलेश कुमार मौजूद रहे. प्रधान सचिव श्री कुमार ने बताया कि सात सूत्री मांगों ग्रेड एक से वंचित शिक्षकों को ग्रेड वन व टू की स्वीकृति देने, ग्रेड तीन, चार व सात के तहत प्रधानाध्यापक में प्रोन्नति करने, सेवानिवृत्त शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही लाभ देने, पेंशन अदालत का नियमित संचालन करने, 1 जनवरी 2016 के पूर्व सेवानिवृत शिक्षकों की पेंशन का पुनरीक्षण करने, शिक्षकों की वार्षिक अवकाश तालिका में संशोधन करने, नवनियुक्त सहायक आचार्य के प्रमाण-पत्रों का शीघ्र सत्यापन करने, अमडापाड़ा एवं लिट्टीपाड़ा के शिक्षकों का नियमित वेतन भुगतान करने की मांग को लेकर पूर्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य को जानकारी दी गयी थी, लेकिन इनके द्वारा किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की गयी, बल्कि भ्रामक सूचना दी गयी. बताया कि उनके द्वारा सूचना दी की पूर्व में ही शिक्षकों को ग्रेड वन एवं टू का लाभ दे दिया गया है, लेकिन अब भी 55 शिक्षक इस लाभ से वंचित हैं. मौके पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष काशी प्रसाद राम, शशि कपूर साहा, प्रसनजीत कुमार, अनंत कुमार साह, राजन कुमार, सुमरीत राउत, सुकुमार सिंह, अशोक कुमार साह, भूतनाथ साह समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >