18 अप्रैल फोटो कैप्शन – घायल बच्चे का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी प्रतिनिधि, महेशपुर. महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क के सीलमपुर चावल गोदाम के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें एक बच्चा व महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, महेशपुर-बासीतपुर गांव निवासी जोतिन हेंब्रम (27) अपने सास नीली मरांडी (42) के साथ बाइक से सिंदरी गांव से महेशपुर आ रहे थे. इस दौरान विपरीत दिशा से पाकुड़ हिरणपुर-मुर्गाडांगा गांव निवासी छोटू राय (32) अपने नन्हे बच्चा दीपक राय (03) को बाइक से तेजगति से महेशपुर- आढोल गांव जा रहे थे. सीलमपुर चावल गोदाम के समीप दोनों तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरा गयी. इससे नन्हा बच्चा, एक महिला व दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटनास्थल के आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर पहुंचाया, जहां डॉ अपूर्व हर्ष व डॉ अंजनी कुमार भगत ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाने के एसआई दीपक कुमार, एएसआइ महादेव कुमार दलबल के साथ महेशपुर अस्पताल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली. दोनों बाइकें जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गये.
तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर, बच्चा समेत चार घायल
महेशपुर. महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क के सीलमपुर चावल गोदाम के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी.
