आके ::::: नामांकन के दिन खिचड़ी व बिरयानी खिलाने का मामला

फोटो संख्या 24 – समर्थकों के बीच बिरयानी बांटते झामुमो कार्यकर्ता.एफआईआर दर्ज.एसडीओ के निर्देश पर उड़नदस्ता दंडाधिकारी ने नगर थाने में करायी प्राथमिकी प्रतिनिधि, पाकुड़ चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करना जिले के प्रत्याशियों को महंगा पड़ा. नामांकन के दिन समर्थकों व कार्यकर्ताओं को खिचड़ी एवं बिरयानी खिलाने को लेकर नगर थाने में पाकुड़ […]

फोटो संख्या 24 – समर्थकों के बीच बिरयानी बांटते झामुमो कार्यकर्ता.एफआईआर दर्ज.एसडीओ के निर्देश पर उड़नदस्ता दंडाधिकारी ने नगर थाने में करायी प्राथमिकी प्रतिनिधि, पाकुड़ चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करना जिले के प्रत्याशियों को महंगा पड़ा. नामांकन के दिन समर्थकों व कार्यकर्ताओं को खिचड़ी एवं बिरयानी खिलाने को लेकर नगर थाने में पाकुड़ विस क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी अकिल अख्तर, भाजपा प्रत्याशी रंजीत कुमार तिवारी एवं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी साइमन मरांडी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. उड़नदस्ता टीम में शामिल दंडाधिकारी देवराज गुप्ता की लिखित शिकायत पर कांड संख्या 397/14, 398/14, 399/14 एवं 400/14 दर्ज किया. उक्त कार्रवाई एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज के निर्देश पर की गयी. नामांकन के दिन प्रतिनियुक्त उड़नदस्ता टीम में शामिल अधिकारियों द्वारा करायी गयी वीडियो रिकॉर्डिंग की रिपोर्ट एसडीओ को समर्पित की गयी थी और उसके उपरांत एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >