ओके::पाकुड़ में पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन परचा दाखिल

पाकुड़. जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए बुधवार को नामांकन के पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने परचा दाखिल नहीं किया. निर्वाची पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज, गंदुर उरांव एवं रामकुमार मंडल अपने-अपने कक्ष में नामांकन को लेकर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक अभ्यर्थियों का इंतजार करते रहे, लेकिन एक भी अभ्यर्थी […]

पाकुड़. जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए बुधवार को नामांकन के पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने परचा दाखिल नहीं किया. निर्वाची पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज, गंदुर उरांव एवं रामकुमार मंडल अपने-अपने कक्ष में नामांकन को लेकर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक अभ्यर्थियों का इंतजार करते रहे, लेकिन एक भी अभ्यर्थी नामांकन परचा दाखिल करने नहीं पहुंचे. नामांकन को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये थे. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी सदल-बल तैनात रहे. मुख्य द्वार पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया था.————————————————फोटो संख्या 18 – सुरक्षा में तैनात अधिकारी व जवान.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >