ओके::अगलगी से धान जल कर राख

अमड़ापाड़ा. प्रखंड के बोहड़ा पंचायत के सिजुआ पहाडि़या टोला में खलिहान में आग लगने से 50 हजार का धान जल कर राख हो गया. मुखिया सुभान बेसरा ने बताया कि पाहाडि़या टोला निवासी छोटा जीमी पहाडि़या का धान खलिहान में रखा था. खलिहान में आग लगने से रखा धान एवं पुआल जल कर राख हो […]

अमड़ापाड़ा. प्रखंड के बोहड़ा पंचायत के सिजुआ पहाडि़या टोला में खलिहान में आग लगने से 50 हजार का धान जल कर राख हो गया. मुखिया सुभान बेसरा ने बताया कि पाहाडि़या टोला निवासी छोटा जीमी पहाडि़या का धान खलिहान में रखा था. खलिहान में आग लगने से रखा धान एवं पुआल जल कर राख हो गया. उन्होंने बताया कि ठंड से बचने के लिए बच्चे आग ताप रहे थे. उसी दौरान हवा चली और चिंगारी उड़ कर खलिहान में रखे धान में जा गिरी और देखते ही देखते अगलगी से धान जल कर राख हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >