–ऑपरेशन थियेटर के शैडो लाइट को ठीक कराने का निर्देश –हिरणपुर व लिट्टीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी किया निरीक्षण –प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों से व्याप्त समस्याओं को लेकर पूछताछ कीसंवाददाता, पाकुड़स्टेट रिव्यू मिशन की चार सदस्यीय टीम ने बुधवार को सदर अस्पताल सहित हिरणपुर एवं लिट्टीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. टीम का नेतृत्व निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं झारखंड डॉ मंजू झा कर रही थी. निरीक्षण के दौरान लेबर रूम, वार्ड, कुपोषण उपचार केंद्र, ऑपरेशन थियेटर में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. कुपोषण उपचार केंद्र में की गयी व्यवस्था को लेकर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की डॉ झा ने सराहना की. वहीं ऑपरेशन थियेटर के खराब पड़े शैडो लाइट की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश सिविल सर्जन को दिया. टीम के सदस्यों ने हिरणपुर एवं लिट्टीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों से व्याप्त समस्याओं को लेकर पूछताछ की. वहीं मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिये. टीम में डॉ रवींद्र राय, ललिता झा, सुश्री प्रगति शर्मा शामिल थे. निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन कार्यालय में टीम के सदस्यों ने बैठक की. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ शिवशंकर हरिजन, एसीएमओ, उपाधीक्षक, दीपक कुमार, सतीश तिर्की आदि भी मौजूद थे. ——————————-फोटो संख्या 17 – निरीक्षण करते निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉक्टर मंजू झा.
ओके::फ्लैग-स्टेट रिव्यू मिशन टीम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण
–ऑपरेशन थियेटर के शैडो लाइट को ठीक कराने का निर्देश –हिरणपुर व लिट्टीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी किया निरीक्षण –प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों से व्याप्त समस्याओं को लेकर पूछताछ कीसंवाददाता, पाकुड़स्टेट रिव्यू मिशन की चार सदस्यीय टीम ने बुधवार को सदर अस्पताल सहित हिरणपुर एवं लिट्टीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण […]
