ओके... लाभुकों ने डीसी को दिया शिकायत पत्र

प्रतिनिधि, पाकुड़सदर प्रखंड के कालीदासपुर पंचायत अंतर्गत डुंगरीटोला, मांझीटोला, बडि़याटोला के दर्जनों ग्रामीण अनाज मुहैया कराने की मांग को लेकर समाहरणालय पहुंचे. ग्रामीणों द्वारा राशन डीलर द्वारा निर्धारित मात्रा में अनाज व केरोसिन नहीं दिये जाने की लिखित शिकायत डीसी से की. डीसी को दिये अपने शिकायत पत्र में ग्रामीण फिलिप मरांडी, सिद्धो सोरेन, मरांगमय […]

प्रतिनिधि, पाकुड़सदर प्रखंड के कालीदासपुर पंचायत अंतर्गत डुंगरीटोला, मांझीटोला, बडि़याटोला के दर्जनों ग्रामीण अनाज मुहैया कराने की मांग को लेकर समाहरणालय पहुंचे. ग्रामीणों द्वारा राशन डीलर द्वारा निर्धारित मात्रा में अनाज व केरोसिन नहीं दिये जाने की लिखित शिकायत डीसी से की. डीसी को दिये अपने शिकायत पत्र में ग्रामीण फिलिप मरांडी, सिद्धो सोरेन, मरांगमय मुर्मू, होपनी मुर्मू, संग्राम मरांडी, पानि मुर्मू आदि ने ध्यान आकृष्ट कराया है कि राशन डीलर द्वारा नियमित अनाज व केरोसिन नहीं दी जा रही. विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है. ग्रामीणों ने मांझी टोला के रानी सोरेन ग्रुप एवं अन्य डीलरों द्वारा की जा रही मनमानी की जांच कर कार्रवाई करने तथा नियमित राशन व केरोसिन मुहैया कराने की मांग डीसी से की है. …………………..फोटो संख्या 28- डीसी से शिकायत करने समाहरणालय पहंचे लाभुक.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >