हजारों रुपये का गुटखा जब्त

जिला प्रशासन की टीम ने कई ठिकानों पर की छापेमारीपाकुड़ : जिला प्रशासनकी टीम ने जिला मुख्यालय के बस स्टैंड, धनूषपूजा, गोकुलपुर, रविंद्र चौक, हाटपाडा, अम्बेदकर चौक, पूराना बस स्टैंड, टीनबंगला, ताजिया चौक, हरिणडांगा बाजार, गांधी चौक, तांतीपाड़ा, रेलवे स्टेशन परिसर, बागतीपाड़ा, बल्लवपुर, कालिकापुर, शहीद भगत सिंह चौक आदि स्थानों में दुकानदारों द्वारा बचे जा […]

जिला प्रशासन की टीम ने कई ठिकानों पर की छापेमारी
पाकुड़ : जिला प्रशासनकी टीम ने जिला मुख्यालय के बस स्टैंड, धनूषपूजा, गोकुलपुर, रविंद्र चौक, हाटपाडा, अम्बेदकर चौक, पूराना बस स्टैंड, टीनबंगला, ताजिया चौक, हरिणडांगा बाजार, गांधी चौक, तांतीपाड़ा, रेलवे स्टेशन परिसर, बागतीपाड़ा, बल्लवपुर, कालिकापुर, शहीद भगत सिंह चौक आदि स्थानों में दुकानदारों द्वारा बचे जा रहे गुटाखा को जब्त किया.

जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी गोपीनंदन प्रसाद ने बताया कि पेट्रोलपंप से प्यादापुर तक छापेमारी की गयी और 11 दुकानदारों के खिलाफ नगर थाने में आइपीसी की धारा एंटी टोबेको एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लिखित आवेदन दिया है.

टीम में जिला परिवहन पदाधिकारी के अलावे जिला योजना पदाधिकारी गनौरी मोची, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी तपेश्वर राम, भू-अजर्न पदाधिकारी अरविंद कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रेश्वर प्रसाद आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >