ओके :::::::: आज से मिलेगा प्रत्याशियों को नामांकन प्रपत्र

फोटो संख्या 12 -एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज.अनुमंडल कार्यालय मंे तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए खोला गया दो काउंटर.26 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा नामांकन. नामांकन परचा दाखिल करने के समय प्रत्याशी सहित पांच लोग आ पायेंगेसंवाददाता, पाकुड़ जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों यथा लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ एवं महेशपुर क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए […]

फोटो संख्या 12 -एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज.अनुमंडल कार्यालय मंे तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए खोला गया दो काउंटर.26 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा नामांकन. नामांकन परचा दाखिल करने के समय प्रत्याशी सहित पांच लोग आ पायेंगेसंवाददाता, पाकुड़ जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों यथा लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ एवं महेशपुर क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए 20 नवंबर से नामांकन प्रपत्र दिया जायेगा. यह जानकारी आयोजित पत्रकार सम्मेलन में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने दी. उन्होंने बताया कि नामांकन प्रपत्र वितरण के लिए अनुमंडल कार्यालय परिसर में दो काउंटर खोले गये हैं. उन्होंने बताया कि सामान्य सीट के लिए दस हजार तथा सुरक्षित सीट के लिए पांच हजार रुपये जमा कर नामांकन प्रपत्र दिया जायेगा. सभी प्रत्याशियों को चार सेट नामांकन प्रपत्र दिये जायेंगे. इस बार एक शपथ पत्र प्रपत्र 26 में प्रत्याशियों को जमा करना होगा. उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों को नामांकन प्रपत्र में दिये गये सभी कॉलम को भरना है. कॉलम नहीं भरने पर नामांकन रद्द किया जायेगा. निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराये जाने को लेकर 107 के तहत कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि वारंटियों के खिलाफ भी थानेदारों द्वारा कार्रवाई की जा रही है. वहीं बाजार समिति प्रांगण में बज्रगृह एवं मतगणना की व्यवस्था की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >