ग्रामीणों ने लाल कार्ड व राशन मुहैया कराने को लेकर डीसी को सौंपा पत्र

पाकुड़ : सदर प्रखंड के कालिदास पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने लाल कार्ड मुहैया कराने व प्रतिमाह अनाज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बुधवार को डीसी को पत्र सौंपा है. ग्रामीण फिलिप मरांडी, महादेव सोरेन, मंगल सोरेन, बाहा हांसदा, होपनी मुर्मू, चांदमुनि हांसदा, तालामय मुर्मू आदि ने उल्लेख किया है कि उनका नाम बीपीएल […]

पाकुड़ : सदर प्रखंड के कालिदास पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने लाल कार्ड मुहैया कराने व प्रतिमाह अनाज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बुधवार को डीसी को पत्र सौंपा है. ग्रामीण फिलिप मरांडी, महादेव सोरेन, मंगल सोरेन, बाहा हांसदा, होपनी मुर्मू, चांदमुनि हांसदा, तालामय मुर्मू आदि ने उल्लेख किया है कि उनका नाम बीपीएल सूची में दर्ज है, लेकिन अब तक बीपीएल कार्ड नहीं मुहैया कराया गया है.

ग्रामीणों ने कहा कि बीपीएल कार्ड नहीं रहने के कारण चावल नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि विद्युत विभाग द्वारा वैसे लोगों को भी बिजली का बिल भेज दिया गया जिनका अब तक विद्युत कनेक्शन भी नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने डीसी से मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >