सामाजिक बदलाव में प्रेस की भूमिका अहम - अहमद

फोटो संख्या 15- प्रेस दिवस पर आयोजित गोष्ठी में भाग लेते मीडिया कर्मी.प्रतिनिधि, पाकुड़राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा समाहरणालय स्थित सूचना भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष कार्तिक कुमार ने की. सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सकिल अहमद ने कहा कि सामाजिक बदलाव में […]

फोटो संख्या 15- प्रेस दिवस पर आयोजित गोष्ठी में भाग लेते मीडिया कर्मी.प्रतिनिधि, पाकुड़राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा समाहरणालय स्थित सूचना भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष कार्तिक कुमार ने की. सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सकिल अहमद ने कहा कि सामाजिक बदलाव में प्रेस की भूमिका अहम है. आज के इस प्रतिस्पर्द्धा की दौड में सामाजिक सरोकार की खबरों को पूरी प्राथमिकता दी जा रही है . जिसके लिए प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का रचनात्मक सहयोग ही प्रमुख कारण है. मीडिया के रचनात्मक कार्यों की वजह से आज जनसमस्याओं से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं और शासन प्रशासन को समस्याओं के निदान में भी सहयोग मिल रहे हैं. मौके पर कृपा सिंधु बच्चन ने कहा कि आज मीडिया कर्मियों की चुनौती बढ़ गयी है. बाबजूद हम खबरों को समाज को हित में रखकर न केवल संकलन वरना उसका प्रेषण भी कर रहे हैं. मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ खबरों का प्रेषण व जनहित से जुडे मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया. आयोजित गोष्ठी को मुकेश जायसवाल, दिगेश त्रिवेदी, राम प्रसाद सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >