भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

प्रतिनिधि पाकुड़/ पाकुडि़यानगर पंचायत क्षेत्र के बड़ी अलीगंज, धनुषपूजा आदि मुहल्लों में भारतीय जनता पार्टी के पाकुड़ विधानसभा प्रत्याशी रंजीत कुमार तिवारी ने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर झारखंड में स्थायी सरकार के गठन को लेकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर भास्कर पांडेय, पंकज साह, मिठू भगत […]

प्रतिनिधि पाकुड़/ पाकुडि़यानगर पंचायत क्षेत्र के बड़ी अलीगंज, धनुषपूजा आदि मुहल्लों में भारतीय जनता पार्टी के पाकुड़ विधानसभा प्रत्याशी रंजीत कुमार तिवारी ने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर झारखंड में स्थायी सरकार के गठन को लेकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर भास्कर पांडेय, पंकज साह, मिठू भगत आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. पाकुडि़या प्रतिनिधि के मुताबिक : महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी देवीधन टुडू ने मंगलवार को चौकीशाल, झरिया, रामघाटी, तेतुलिया, घोषपोखर, कमारपोखर, तेगुडि़या, वन्नोग्राम, फुलझिंझरी एवं गणपुरा में जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता भी शामिल थे…………………………………………..फोटो संख्या 9पाकुड़ में संपर्क अभियान चलाते भाजपा प्रत्याशी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >