डीसी ने की जिला टास्कफोर्स की बैठक

शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का दिया निर्देश. पिछले पल्स पोलियो अभियान के दौरान पायी गयी खामियों को दूर करने का निर्देश संवाददाता, पाकुड़समाहरणालय में सोमवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी कृष्ण कुमार दास ने की. इसमें जिले में चलने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर […]

शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का दिया निर्देश. पिछले पल्स पोलियो अभियान के दौरान पायी गयी खामियों को दूर करने का निर्देश संवाददाता, पाकुड़समाहरणालय में सोमवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी कृष्ण कुमार दास ने की. इसमें जिले में चलने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर बनायी गयी कार्ययोजना पर चर्चा की गयी. डीसी ने चिकित्सकों को टीम भावना के तहत काम कर पोलियो अभियान के लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल करने के निर्देश दिये. उन्होंने अप्रैल से सितंबर माह तक चलाये गये राउंड में एक हजार लक्षित बच्चों को दो बूंद खुराक नहीं पिलाये जाने को गंभीरता से लिया और पूर्व की खामियों को दूर कर अभियान के पहले दिन लक्षित बच्चों को खुराक पिलाने का निर्देश दिया. अभियान की सफलता को लेकर ग्रामप्रधानों, राशन डीलरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. डीसी ने अभियान को लेकर मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान की बात कही. मौके पर डीडीसी नेसार अहमद, सिविल सर्जन डा शिव शंकर हरिजन, एसीएमओ आरके सिंह, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर सुभोदीप भुइया, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आदि मौजूद थे. …….फोटो संख्या 13- जिला टास्कफोर्स की बैठक करते डीसी कृष्ण कुमार दास.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >