दर्जनों झामुमो समर्थकों ने थामा कांग्रेस का दामन

पाकुड़ . सदर प्रखंड के पथरघट्टा एवं नसीपुर गांव में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई. बैठक में पाकुड़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर आलम द्वारा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने तथा बूथ कमेटी को मजबूत बनाने की अपील की गयी. बैठक के मौके पर दर्जनों झारखंड मुक्ति मोरचा समर्थक कांग्रेस […]

पाकुड़ . सदर प्रखंड के पथरघट्टा एवं नसीपुर गांव में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई. बैठक में पाकुड़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर आलम द्वारा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने तथा बूथ कमेटी को मजबूत बनाने की अपील की गयी. बैठक के मौके पर दर्जनों झारखंड मुक्ति मोरचा समर्थक कांग्रेस में शामिल हुए. कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन ने बताया कि कांग्रेस की बैठक के मौके पर झामुमो के ताजामुल शेख, मुकुल शेख, पियादुल शेख, साबिरूल शेख, सादेकुल, आलताब, महीरुद्दीन शेख, मोरसलीम आदि कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. झामुमो से कांग्रेस मंे शामिल हुए कार्यकर्ताओं का श्री आलम ने माला पहनाकर स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >