हिरणपुर : प्रखंड के देवपुर छोटापुल के निकट गाय को बचाने के दौरान एक ऑटो के पलट जाने से उसमें सवार सात यात्री बुधवार को जख्मी हो गये. घायलों को आस पास के लोगों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
घटित उक्त घटना में विधानचंद्र रक्षित, संगीता सिंह, अवनिस साहू, फुल मोहम्मद, मोजमेल अंसारी, अब्दुल रहमान आदि घायल हुए हैं.
