रंगे हाथ धरायी दो महिला चोर

पाकुड़ : रेलवे स्टेशन परिसर स्थित ऑटो स्टैंड में यात्रियों ने बुधवार को रंगेहाथ दो महिला चोर को धर दबोचा. धराये दोनों महिला चोरों को जीआरपी के हवाले कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बामदेव पैसेंजर से महिला यात्री सुखी घोष उतर कर ऑटो पकड़ने आयी थी इसी दौरान बैग की चोरी कर ली […]

पाकुड़ : रेलवे स्टेशन परिसर स्थित ऑटो स्टैंड में यात्रियों ने बुधवार को रंगेहाथ दो महिला चोर को धर दबोचा. धराये दोनों महिला चोरों को जीआरपी के हवाले कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बामदेव पैसेंजर से महिला यात्री सुखी घोष उतर कर ऑटो पकड़ने आयी थी इसी दौरान बैग की चोरी कर ली गयी. जब महिला चोरों पर अन्य यात्रियों की नजर पड़ी तो उसे धर दबोचा गया.

धरायी महिला चोर पिंकी वेद एवं वर्षा वेद को जीआरपी के हवाले कर दिया गया है. समाचार भेजे जाने तक जीआरपी दोनों महिला चोरों से पूछताछ कर रही है. धराये दोनों चोर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर गांव के निवासी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >