133 में सिर्फ पांच बच्चे पहुंचते हैं विद्यालय

राम भरोसे चल रहा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बगानपाड़ा पाकुड़ : सदर प्रखंड के इलामी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बगानपाड़ा इन दिनों राम भरोसे संचालित हो रहा है. हेडमास्टर सहित शिक्षकों की मनमानी की वजह से यहां नामांकित बच्चों के विरुद्ध कम संख्या में बच्चे पहुंच रहे हैं. शिक्षकों की मनमानी का नजारा बुधवार को […]

राम भरोसे चल रहा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बगानपाड़ा

पाकुड़ : सदर प्रखंड के इलामी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बगानपाड़ा इन दिनों राम भरोसे संचालित हो रहा है. हेडमास्टर सहित शिक्षकों की मनमानी की वजह से यहां नामांकित बच्चों के विरुद्ध कम संख्या में बच्चे पहुंच रहे हैं. शिक्षकों की मनमानी का नजारा बुधवार को उक्त विद्यालय में दिखा. यहां नामांकित 133 के विरुद्ध पांच बच्चे बुधवार को विद्यालय के वर्ग कक्ष में पठन पाठन करते दिखे.

बुधवार को यहां शिक्षक मुकलेसुर रहमान जहां छुट्टी पर बताये गये. वहीं बच्चों ने बताया कि प्रधान शिक्षिका उम्मे सलमा उपस्थिति दर्ज कराकर चली गयी. विद्यालय में मध्याह्न् भोजन योजना भी महीनों से बंद है. विभाग द्वारा यहां हेडमास्टर सहित चार शिक्षकों का पदस्थापन किया गया है. संपर्क करने पर प्रधान शिक्षिका सलमा ने बताया कि पोषाहार बंद रहने के कारण बच्चे कम आ रहे हैं.

हाजरी बनाकर विद्यालय से गायब रहने को लेकर पूछे गये सवाल पर प्रधान शिक्षिका ने बताया कि वे गांव में बच्चों को बुलाने के लिए गयी थी. यहां उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा बच्चों की उपस्थिति सहित मध्याह्न् भोजन योजन, असैनिक कार्यो की प्रगति आदि के अनुश्रवण के लिए सीआरपी, बीआरपी का भी पदस्थापन किया गया है परंतु इनके द्वारा सही तरीके से अनुश्रवण नहीं किये जाने की वजह से विद्यालय का संचालन राम भरोसे हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >