भगवान भास्कर को दिया अघ्र्य

पाकुड़ : चैती छठ के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को रविवार की सुबह अघ्र्य दिया. जिला मुख्यालय के शिव शितला मंदिर, कालीभषाण आदि तालाबों के घाटों पर भास्कर की आराधना की गयी. चैती छठ के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ अघ्र्य दिया. छठ घाटों पर महिलाओं द्वारा छठ मइया […]

पाकुड़ : चैती छठ के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को रविवार की सुबह अघ्र्य दिया. जिला मुख्यालय के शिव शितला मंदिर, कालीभषाण आदि तालाबों के घाटों पर भास्कर की आराधना की गयी. चैती छठ के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ अघ्र्य दिया.

छठ घाटों पर महिलाओं द्वारा छठ मइया के गाये जा रहे गीत से माहौल भक्तिमय रहा. छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. हिरणपुर प्रखंड मुख्यालय के ऑटो बस स्टैंड के निकट स्थित तालाब में श्रद्धालुओं द्वारा चैती छठ के मौके पर अघ्र्य दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >