हिरणपुर : प्रखंड के सिलकुटी गांव के निकट बुधवार की संध्या छह बजे एक डंपर की चपेट में आने से 20 वर्षीय सकल मुमरू की मौत हो गयी. इसको लेकर ग्रामीणों ने पाकुड़-अमड़ापाड़ा लिंक रोड को सिलकुटी गांव के निकट जाम कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने. सड़क जाम की वजह से पाकुड़-अमड़ापाड़ा लिंक रोड पर वाहनों का परिचालन सहित कोयला की ढुलाई बाधित हुई.
अमड़ापाड़ा प्रखंड के अंबाडीहा गांव निवासी सकल मुमरू सड़क के किनारे खड़ा था. इस दौरान डंपर ने उसे धक्का मार दिया, जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
