मुंशी को बनाया बंधक

महेशपुर : प्रखंड के घाटचोरा के समीप बांसलाई नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य की देख रेख कर रहे मुंशी इमाम शेख को ग्रामीणों द्वारा छिनतई के संदेह में घंटों बंधक बनाया गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रखंड के भिलाई जोगीडीह, लोवगाव, चंडालमारा आदिवासी टोला के ग्रामीण पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे और इमाम […]

महेशपुर : प्रखंड के घाटचोरा के समीप बांसलाई नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य की देख रेख कर रहे मुंशी इमाम शेख को ग्रामीणों द्वारा छिनतई के संदेह में घंटों बंधक बनाया गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रखंड के भिलाई जोगीडीह, लोवगाव, चंडालमारा आदिवासी टोला के ग्रामीण पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे और इमाम शेख को जबरन उठाकर चंडालमारा विद्यालय के निकट लाया.

मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को लोकास टुडू मिशन स्कूल में फीस जमा करने साइकिल से जा रहा था कि कैराछत्तर नदी घाट के निकट अज्ञात लोगों द्वारा एक हजार रुपये नगद एवं साइकिल छीन लिया गया था.

ग्रामीण मंगलवार को उक्त छिनतई के मामले में इमाम शेख को आरोपी के संदेह में पकड़ लिया और पंचायती के लिए उसे चंडालमारा गांव ले गये. पंचायती के दौरान ही कुछ ग्रामीणों द्वारा इमाम शेख के घटना में संलिप्त नहीं होने की बात कही गयी. इधर सूचना मिलते ही महेशपुर थाने की पुलिस पहुंची. ग्रामीणों एवं पुलिस द्वारा समझाने बुझाने के बाद इमाम शेख को मुक्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >