सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

पाकुड़ : ज्ञान निकेतन शिक्षण संस्थान के प्रांगण में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश हांसदा, जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राम रंजन सिंह, शंभुनंदन झा, मदन मोहन प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत, रिकॉर्डिग डांस, गीत व नृत्य आदि […]

पाकुड़ : ज्ञान निकेतन शिक्षण संस्थान के प्रांगण में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश हांसदा, जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राम रंजन सिंह, शंभुनंदन झा, मदन मोहन प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत, रिकॉर्डिग डांस, गीत व नृत्य आदि प्रस्तुत किया गया.

बेहतर अंक लाने वाले पीयूष प्रामाणिक, लिलुफा यासमीन, इरफान आलम, रमेश मुमरू, निरूपम हांसदा, रोशनी कुमारी, अमर फुरकान मुस्ताक आदि को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया और उन्हें पुरस्कार दिये गये. बेहतर पोशाक के लिए नाजमी खातून, तनवीर आलम तथा बेहतर स्टडी अवार्ड से निशा कुमारी, तिलोत्तमा कुमारी, नसीम शेख, राजू कुमार साहा को सम्मानित किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोनम, लक्ष्मी, अंजली, कोणिका, दीक्षा, प्रमीला पहाड़िन, नितेश कुमार, सुबोध कुमार, प्रधान मरांडी आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >