जागरुकता शिविर में 10 उद्यमियों ने कराये रजिस्ट्रेशन

पाकुड़ नगर. एमएसएमइ की स्पर्धात्मकता और प्रदर्शन सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला उद्योग कार्यालय परिसर में उद्यमिता पंजीकरण सह जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया.

पाकुड़ नगर. झारखंड सरकार के उद्योग विभाग एवं झारखंड औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम की ओर से एमएसएमइ की स्पर्धात्मकता और प्रदर्शन सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला उद्योग कार्यालय परिसर में उद्यमिता पंजीकरण सह जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. यह विश्व बैंक समर्थित आरएएमपी कार्यक्रम है. शिविर का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को औपचारिक रूप देना, पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाना तथा उद्यमियों को सरकारी योजनाओं व लाभों की जानकारी देना था. शिविर में कुल 10 उद्यमियों ने ऑन स्पॉट पंजीकरण करवाया. जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रविंद्र दास ने कहा कि ऐसे शिविर न केवल उद्यमिता को बढ़ावा देता है, बल्कि जिले के आर्थिक विकास में भी सहायक होते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक उद्यमियों को औपचारिक प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए. बताया कि एमएसएमइ मंत्रालय की ओर से राज्य को आरएएमपी कार्यक्रम के तहत कुल 19 परियोजनाएं स्वीकृत की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >