एमएस धोनी होंगे झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, जल्द एमओयू पर होगा हस्ताक्षर

Ranchi News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी झारखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट के ब्रांड एंबेसडर होंगे. झारखंड सरकार और धोनी के बीच जल्द एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना है. उनके जुड़ने से झारखंड टूरिज्म की ब्रांड वैल्यू को मजबूती मिलेगी. नीचे पूरी खबर पढ़ें.

Ranchi News: झारखंड के लिए एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची निवासी महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) को झारखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा. इसको लेकर झारखंड सरकार और एमएस धोनी के बीच जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना है.

29 जनवरी को धोनी से मिले थे सीएम हेमंत सोरेन

इससे पहले, सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन लंदन से लौटने के बाद रांची में महेंद्र सिंह धोनी से मिले थे. सीएम सोरेन ने इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया के प्रमुख मंच एक्स पर पोस्ट भी किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘माही से अचानक मिलना हुआ.’

टूरिज्म डिपार्टमेंट ने भेजा था आग्रह पत्र

झारखंड टूरिज्म के प्रचार-प्रसार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने एमएस धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनने का आग्रह पत्र भेजा था. इस प्रस्ताव पर एमएस धोनी ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है. इसके बाद अब औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

झारखंड की ब्रांड वैल्यू को मिलेगी मजबूती

महेंद्र सिंह धोनी का नाम देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में जाना-पहचाना है. ऐसे में उनके झारखंड पर्यटन से जुड़ने से राज्य की ब्रांड वैल्यू को जबरदस्त मजबूती मिलने की उम्मीद है. सरकार का मानना है कि धोनी की लोकप्रियता से झारखंड के प्राकृतिक पर्यटन स्थल, जलप्रपात, पहाड़, वन क्षेत्र और आदिवासी संस्कृति को नई पहचान मिलेगी.

विभिन्न लोकेशन पर होगी वीडियो शूटिंग

झारखंड पर्यटन विभाग की योजना के तहत राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर एमएस धोनी के साथ वीडियो शूटिंग कराई जाएगी. इन वीडियो को डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और प्रचार अभियानों के माध्यम से देश-विदेश में प्रसारित किया जाएगा. इससे झारखंड को एक प्रमुख पर्यटन राज्य के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव के हस्तक्षेप पर माने जगन्नाथपुर के आंदोलनकारी, बंद और मशाल जुलूस स्थगित

रांची के बेटे से जुड़ी भावनाएं

एमएस धोनी रांची के रहने वाले हैं और उनका झारखंड से भावनात्मक जुड़ाव रहा है. ऐसे में उनका झारखंड पर्यटन का चेहरा बनना राज्यवासियों के लिए भी गर्व की बात मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: रांची के अंश-अंशिका के परिजन अब भी सरकारी मदद के इंतजार में, सीएम हेमंत का निर्देश भी बेअसर

बजट पर 1 फरवरी को देखें प्रभात खबर का स्पेशल कवरेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >