झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 14 अगस्त को आएगी मेरिट लिस्ट

झारखंड में मेडिकल कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. नीट-यूजी 2026 के नतीजों के आधार पर स्टेट मेरिट लिस्ट 14 अगस्त को जारी होगी. वहीं, भूवैज्ञानिक प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 अगस्त कर दी गई है.

रांचीः जेसीईसीईबी की ओर से नीट-यूजी 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके तहत राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया होगी. इसके लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अब अभ्यर्थी 13 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे. साथ ही आवेदन में सुधार का मौका भी 13 अगस्त को मिलेगा.

नीट-यूजी 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेरिट लिस्ट 14 अगस्त को जारी होगी. स्टेट मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 14 अगस्त से पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होगी. अभ्यर्थी 14 से 19 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और सीट आवंटन के लिए च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे. इसकी अंतिम तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है. च्वाइस फिलिंग में संशोधन 20 अगस्त को होगा. सीट आवंटन और प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड 22 से 28 अगस्त तक कर सकेंगे. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 23 से 28 अगस्त तक होगा.

ये भी पढ़ें- फोन पर अधिकारी ने दिया उटपटांग जवाब, संजीव सिंह बोले- ‘कहां हो, अभी आता हूं’

भूवैज्ञानिक प्रशिक्षण के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

वहीं, झारखंड में जियोलॉजी से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए खान एवं भूतत्व विभाग के भूतत्व निदेशालय ने भी भूवैज्ञानिक जांच से संबंधित शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब इच्छुक और योग्य छात्र 14 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित थी. निदेशालय की ओर से राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के जियोलॉजी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

संस्थानों को ट्रेनिंग में शामिल होने वाले योग्य और इच्छुक छात्रों की सूची निर्धारित समय के भीतर भेजनी होगी. ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्रों की प्रतियां जमा करनी होंगी. वहीं आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी का प्रमाणपत्र भी आवेदन के साथ देना होगा. भूतत्व निदेशालय के अनुसार छात्रों से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज 24 अगस्त 2026 तक निदेशालय में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा. इसके बाद चयन और अन्य प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के अनसार परी की जाएंगी.

इन संस्थानों के छात्र ले सकेंगे हिस्सा

रांची विश्वविद्यालय, संत जेवियर कॉलेज, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, आइआइटी-आइएएसएम धनबाद, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, 14वीं JPSC और दो बैकलॉग परीक्षाएं होंगी रद्द


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >