पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को अंतिम विदाई, तय हुआ पूरे दिन का दर्शन कार्यक्रम

Jharkhand News: पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन हेतु आज विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम तय किया गया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

राकेश वर्मा की रिपोर्ट 

Jharkhand News: बिहार-झारखंड के पूर्व मंत्री और गोमिया के चार बार विधायक रहे माधव लाल सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन हेतु विस्तृत कार्यक्रम तय किया गया है. उनके निधन के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्थिव शरीर को आज 13 मई 2026 को विभिन्न स्थानों पर अंतिम दर्शन के लिए ले जाया जाएगा.

  • दोपहर 1:30 बजे विधानसभा परिसर
  • दोपहर 2:30 बजे गोला
  • दोपहर 3:00 बजे पेटरवार चौक
  • दोपहर 3:15 बजे ओरदाना
  • दोपहर 3:30 बजे खूंटा बाबा
  • दोपहर 4:00 बजे चिनिया गढ़ा
  • दोपहर 4:15 बजे उलगड़ा
  • दोपहर 4:30 बजे तेनुघाट 1 नंबर चौक
  • दोपहर 4:45 बजे तेनुघाट 3 नंबर चौक
  • शाम 5:30 बजे गोमिया आंबेडकर चौक
  • शाम 6:00 बजे गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़
  • शाम 6:15 बजे स्वांग दक्षिणी पंचायत के समीप मुख्य मार्ग
  • शाम 6:30 बजे हजारी मोड़
  • शाम 7:15 बजे होसिर मोड़
  • शाम 7:30 बजे संतोषी मंदिर के पास

इसके बाद पार्थिव शरीर को पैतृक निवास मंडई टोला, साड़म ले जाया जाएगा. सभी क्षेत्र वासियों से निवेदन किया गया है कि अपने लोक प्रिय सबों के चहेता गोमिया के लाल माधव लाल पूर्व मंत्री और इस क्षेत्र के चार बार विधायक रहे कई पदों पर रहे के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने हेतु उपस्थित रहेंगे. 

इसे भी पढ़ें: नहीं रहे पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस 

इसे भी पढ़ें: रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर से हटाए गए दुकानदारों के पुनर्वास पर हाईकोर्ट सख्त, दिए निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >