सेन्हा. उगरा पंचायत के मुरपा ग्राम में नालसा और झालसा के निर्देशानुसार 90 दिवसीय कार्यक्रम के तहत डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत पीएलवी प्रियांशु कुमार यादव और पूजा देवी ने ग्रामीणों को नशाखोरी, डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं, अशिक्षा और बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया. उन्होंने लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों, स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा की जानकारी दी. किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098, 100 और 112 के बारे में बताया गया. साथ ही, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 को कानूनी अपराध बताते हुए शिक्षित युवाओं से ग्रामीणों को जागरूक करने की अपील की गयी. मौके पर मंजू देवी, नमिता उरांव, लक्ष्मी, अनुपमा, उषा, सुमित्रा और सोनी देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. बगरू में एलइडी वैन से दी गयी कानूनी जानकारी
लोहरदगा. पेशरार रोड बगरू में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. इसके तहत एलइडी वैन के जरिये ग्रामीणों को बाल विवाह व डायन बिसाही उन्मूलन की जानकारी दी गयी. साथ ही प्राधिकार से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर पीएलवी सुनेश्वर उरांव, रेणु कुमारी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
