लो...कृष्णा लेन में बाजार लगने से बढ़ी परेशानी, कार्रवाई की मांग

शहर के कृष्णा लेन इलाके में सप्ताह में दो दिन लगने वाले हाट बाजार से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है.

लोगों का घर से निकलना भी हुआ मुश्किल

लोहरदगा. शहर के कृष्णा लेन इलाके में सप्ताह में दो दिन लगने वाले हाट बाजार से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. इस संबंध में स्थानीय निवासी सह अधिवक्ता राकेश अखौरी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में बताया गया है कि कृष्णा लेन, जो राजेंद्र भवन के सामने स्थित एक महत्वपूर्ण और व्यस्त गली है, मुख्य सड़क से जुड़ी होने के कारण यहां आवाजाही अधिक रहती है. बावजूद इसके, पिछले कुछ महीनों से यहां अवैध रूप से सब्जी विक्रेताओं द्वारा हाट लगाया जा रहा है, जिससे पूरी गली जाम हो जाती है. कई बार लोगों को मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा कर पैदल घर जाना पड़ता है. लोगों ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी के दौरान एंबुलेंस तक गली में प्रवेश नहीं कर पाती है. आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त स्थल नगर परिषद द्वारा हाट बाजार के लिए चिन्हित नहीं है और न ही यहां किसी प्रकार का वैध लाइसेंस जारी किया गया है. ऐसे में यहां बाजार लगाना पूरी तरह अवैध है. राकेश अखौरी ने नगर प्रशासन से मांग की है कि सोमवार और शुक्रवार को कृष्णा लेन में हाट लगाने पर रोक लगायी जाये.

परेशानी है, तो कार्रवाई की जायेगी

नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि यदि किसी को परेशानी हो रही है तो इस पर अविलंब कार्रवाई की जायेगी. नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >