सफाई मित्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के द्वारा नगर परिषद के सभी सफाई मित्रों के क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर भवन लोहरदगा में हुआ.

लोहरदगा. आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के द्वारा नगर परिषद के सभी सफाई मित्रों के क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर भवन लोहरदगा में हुआ. प्रशिक्षण का शुभारंभ नगर प्रशासक ने किया. कॉर्डिनेटर रवि कुमार ने स्वच्छता से संबंधित सभी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की . उन्होंने कहा कि अपने शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छे रैंक प्राप्त करने में आप सफाई मित्रों की अहम भूमिका है. प्रशासक मुक्ति किड़ो ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सफाई मित्रों का क्षमता संवर्धन के साथ अपने कार्य को सुगमतापूर्वक करने के लिए सुनियोजित तरीकों से अवगत कराना है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर प्रबंधक अनिल उरांव, करण कच्छप ,शशि भूषण टोप्पो ,रमीज राजा सुभाष पटनायक, आर्यन कुमार, बीरेंद्र भगत एवं सभी सफाई मित्र उपस्थित थे . सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक को दी गयी विदाई सेन्हा. प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चितरी विद्यालय के वरीय शिक्षक मोहम्मद हाशिम अंसारी के सेवा निवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गान के साथ की गयी. मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजीव रंजन के द्वारा हाशिम अंसारी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील भगत ने कहा कि हाशिम अंसारी के द्वारा विद्यालय का विकास व छात्र छात्राओं को दिये गये शिक्षा काफी सराहनीय है. मौके पर शिक्षक चंद्रिका कुमार पांडेय, इशहाक अंसारी, संध्या तिर्की, अमानत अंसारी, ज्योति किरण बखला सहित वार्ड सदस्य रोहित उरांव, अध्यक्ष शारदा सिंह, प्रकाश रंजन, अंबिका शरण पांडेय,शैलेश किशलय,उपेंद्रनाथ ठाकुर,सीतापति तिर्की, नीरज कुमार समेत अन्य शिक्षक शिक्षिका व छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >