सांसद ने रेलवे की बैठक में गुमला में नई रेलवे लाइन बनाने की मुद्दा को प्रमुखता से उठाया

रेडिसन ब्लू होटल में दक्षिण पूर्व रेलवे ज़ोन के अंतर्गत रांची एवं चक्रधरपुर डिविजनल कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.

लोहरदगा. रेडिसन ब्लू होटल में दक्षिण पूर्व रेलवे ज़ोन के अंतर्गत रांची एवं चक्रधरपुर डिविजनल कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सांसद विद्युत वरण महतो ने की. इसमें रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, चतरा, पुरूलिया के लोकसभा सांसद, उड़ीसा राज्यसभा सांसद एवं विधायक, झारखंड राज्यसभा सांसद सहित दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा, रांची एवं चक्रधरपुर के डीआरएम तथा वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत विशेष रूप से शामिल हुए. उनका स्वागत महाप्रबंधक ने शॉल और मोमेंटो देकर किया. उन्होंने गुमला में नई रेलवे लाइन निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी गुमला रेलवे नेटवर्क से नहीं जुड़ पाया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. गुमला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्मस्थान भी है. यहां अंजनी धाम, सिरा सीता नाला और टांगीनाथ धाम जैसे धार्मिक स्थल स्थित हैं.

सांसद ने कई मांगें रखीं, जिनमें रांची–टोरी भाया लोहरदगा दोहरी लाइन, रांची–लोहरदगा–गुमला–बानो नई लाइन, तथा विभिन्न ट्रेनों का ठहराव और संचालन शामिल था. उन्होंने रांची–सासाराम एक्सप्रेस का ठहराव नगजुआ स्टेशन पर, लोहरदगा–रांची मेमो ट्रेन का ठहराव आकाशी स्टेशन पर, पोकला स्टेशन पर संबलपुर–जम्मूतवी और अन्य ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की. इसके अलावा गरीब रथ, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, चोपन एक्सप्रेस और वंदे भारत जैसी ट्रेनों को लोहरदगा होकर चलाने का प्रस्ताव रखा.

उन्होंने यात्री सुविधाओं पर भी जोर दिया—आकाशी और इरगांव स्टेशन पर शेड की लंबाई बढ़ाने, भोक्ता बगीचा हॉल्ट पर शेड निर्माण, आकाशी से नरौली तक जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण और लोहरदगा में क्षतिग्रस्त रेलवे पुल के कारण बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >