वीर बुधु भगत भवन की जर्जर हालत

शहर के प्रमुख सरकारी भवनों में शामिल वीर बुधु भगत भवन की स्थिति दिन-ब-दिन जर्जर होती जा रही है

सरकारी कार्यालय संचालित, फिर भी रखरखाव नहीं

गोपी कुंवर, लोहरदगा

शहर के प्रमुख सरकारी भवनों में शामिल वीर बुधु भगत भवन की स्थिति दिन-ब-दिन जर्जर होती जा रही है. इस भवन में खनन, वन विभाग एवं पुलिस विभाग के कार्यालय संचालित होते हैं, बावजूद इसके इसके रखरखाव की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. भवन के बाहरी हिस्से की हालत काफी खराब हो चुकी है. दीवारों में जगह-जगह पेड़ उग आये हैं, जबकि प्लास्टर उखड़कर गिर रहा है. दीवारों पर काले धब्बे और सीलन साफ दिखाई देते हैं. खंभों के पास काई जम गयी है, जो लंबे समय से सफाई और मरम्मत नहीं होने की ओर इशारा करती है. इसके अलावा दीवारों में लगे पाइप भी अव्यवस्थित हालत में हैं, जिससे भवन की बदहाली और स्पष्ट रूप से नजर आती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां एक ओर इस भवन में महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय संचालित होते हैं, वहीं इसकी मरम्मत और साफ-सफाई की अनदेखी की जा रही है. लोगों ने चिंता जतायी है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं करायी गयी, तो यह भविष्य में सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा बन सकता है. स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभागों से जल्द से जल्द भवन की मरम्मत, साफ-सफाई और रंग-रोगन कराने की मांग की है, ताकि सरकारी भवन की गरिमा बनी रहे और स्वच्छ लोहरदगा, सुंदर लोहरदगा का नारा साकार हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >