स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस लाना और नामांकन सुनिश्चित करना उद्देश्य : डीएसइ

स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस लाना और नामांकन सुनिश्चित करना उद्देश्य : डीएसइ

लोहरदगा़ झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में स्कूल रुआर 2026 (बैक टू स्कूल कैंपेन) के सफल संचालन को लेकर नया नगर भवन में जिला स्तरीय कार्यशाला हुई. इसकी शुरुआत जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, आइटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान : अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोनीदीपा बनर्जी ने पीपीटी के माध्यम से बताया कि यह अभियान विद्यालय स्तर पर 15 से 30 अप्रैल तक संचालित होगा. इसके लिए प्रतिदिन की गतिविधियां निर्धारित हैं, जिनका दस्तावेजीकरण अनिवार्य है. जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार ने स्पष्ट किया कि मुख्य उद्देश्य स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस लाना और नामांकन सुनिश्चित करना है. इस दौरान शिक्षक और अधिकारी घर-घर जाकर बच्चों का आकलन करेंगे और नियमित उपस्थिति पर जोर देंगे. शिक्षा का मौलिक अधिकार और सामाजिक जिम्मेदारी : आइटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग ने कहा कि शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है और इसमें पोषण की भूमिका महत्वपूर्ण है, जिसे लेकर जल्द ही पोषण पखवाड़ा मनाया जायेगा. जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास ने शिक्षा को सामाजिक दायित्व बताया. जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने कहा कि सरकार इस बात पर मंथन कर रही है कि बच्चे विद्यालय से बाहर क्यों हो रहे हैं. उन्होंने बाबा साहब और सावित्री बाई फुले के योगदान को याद करते हुए अभिभावकों से बच्चों को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक लाने की अपील की. सामूहिक सहभागिता पर जोर : कार्यशाला में बीइइओ राजीव रंजन, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल सहित प्रखंडों की सहायिकाएं, सहिया, बीपीओ, बीआरपी-सीआरपी और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रभारी उपस्थित थे. साथ ही सिनी टाटा ट्रस्ट और पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भी अभियान को सफल बनाने में सामूहिक सहभागिता की प्रतिबद्धता दोहरायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >