लोहरदगा. पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाडीपाड़ा में तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया. कैंप के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों के उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों से गुलजार रहा. कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने सामूहिक पीटी, बॉल गेम, कैरम व लूडो का आनंद लिया और मेरा विद्यालय, साफ विद्यालय थीम पर पोस्टर बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया. वहीं, कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो और स्कूल बैंड प्रदर्शन में अपनी प्रतिभा दिखायी. साथ ही पर्यावरण एवं खेल का महत्व विषय पर आकर्षक पोस्टर बनाये. इस मौके पर प्रधानाध्यापक अरुण राम ने कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ाने में सहायक होते हैं. उन्होंने अपना जन्मदिन भी बच्चों के साथ बेहद सादगी से मनाया, जहां बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया. कैंप को सफल बनाने में शिक्षक राहुल कुमार, नेमहंती मिंज, सुमित्रा टोप्पो, उजबेला तिर्की, नीलम कुमारी सहित एसएमसी अध्यक्ष अंजूषा उरांव व माता समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. शांति समिति की बैठक आज
कुड़ू़ ईद उल अजहा को लेकर कुड़ू थाना परिसर में 21 मई को दोपहर तीन बजे से प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक होगी. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि शांति समिति की बैठक में सभी जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्यों व गणमान्य को आमंत्रित किया गया है.
