एसपी ने की अपराध नियंत्रण की समीक्षात्मक बैठक

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण की समीक्षात्मक बैठक हुई.

लोहरदगा . पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में एसपी सादिक अनवर रिजवी ने थाना क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित गश्ती करें. किसी भी सूचना को नजरअंदाज ना करें. अपने वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दें. बैठक में लंबित कांडों के निष्पादन की समीक्षा की गयी. एसपी ने नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलने का भी निर्देश दिया. उन्होंने समन्वय बनाकर बेहतर पुलिसिंग की मिसाल कायम करने का भी निर्देश दिया. मौके पर एसडीपीओ वेदांत शंकर, श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी समीर तिर्की, सुधीर साहू, सदर थाना इंचार्ज रत्नेश मोहन ठाकुर सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी मौ

बीडीओ ने समीक्षा बैठक की

भंडरा. भंडरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रतिमा कुमारी ने समीक्षा बैठक आयोजित की. बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गयी. बीडीओ ने अबुआ आवास योजना के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिलना चाहिए. बैठक में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की गयी और विशेष रूप से सिंचाई कूपों को बरसात से पहले पूरा करने पर ज़ोर दिया गया, ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके. बीडीओ ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने पंचायतों में 14वीं और 15वीं वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं का पूरा विवरण जल्द जमा करें.जूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >